महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन देने पर सोनिया गांधी का बड़ा बयान, ये है इनसाइड स्टोरी!

महाराष्ट्र में सत्ता को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच रस्साकशी जारी है। शिवसेना सरकार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी पर अड़ी हुई है।

शिवसेना को बखूबी पता है कि उसके बगैर बीजेपी के लिए महाराष्ट्र में सरकार बनाना नामुमकिन जैसा है। इस बीच शिवसेना की निगाहें एनसीपी-कांग्रेस पर भी हैं। ऐसे में सवाल ये है कि क्या कांग्रेस शिवसेना को अपना समर्थन देगी। क्योंकि अपनी जिंदगी में बालासाहेब कांग्रेस पर हमले करते रहे। यही वजह है कि कांग्रेस फूंक-फूकर चल रह ही है और शिवसेना को समर्थन देने के ऐलान में जल्दबाजी नहीं कर रही है।

शुक्रवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान महाराष्ट्र के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई थी। खबरों के मुताबिक, सोनिया गांधी के मन में कई आशंकाएं थीं, जिस पर उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं से चर्चा की।

बताया जा रहा है कि इस दौरान सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं से पूछा कि इस बात कि क्या गारंटी है कि शिवसेना बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर कांग्रेस के साथ आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में शिवसेना, एनडीए की घटक है। लंबे मंथन के बाद सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं से कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी को अभी और इंतजार करने की जरूरत है।

खबरों के अनुसार, जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के बीच मुलाकात होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र को लेकर चर्चा होगी। दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक के बाद इस मुद्दे पर तस्वीर और साफ हो सकती है।

गौरतलब है कि कांग्रेस का एक धड़ा शिवसेना को समर्थन देने के पक्ष में है। इस धड़े का कहना है कि महाराष्ट्र की सत्ता से बीजेपी को बाहर करने के लिए कांग्रेस को अपना समर्थन शिवसेना को देना चाहिए। बताया जा रहा है कि अलाकमान को ये भी सुझाया गया है कि कांग्रेस को बहर से समर्थन देना चहिए। शिवसेना और एनसीपी को सरकार बनाने देना चाहिए। इसके पीछे तर्क ये दिया जा रहा है कि शिवसेना और एनसीपी दोनों ही महाराष्ट्र की क्षेत्रीय पार्टियां हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.