भारत का नया नक्शा केंद्र सरकार ने किया जारी, जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के कब्जे वाले ये हिस्से शामिल

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्र सरकार ने शनिवार को देश का नया नक्शा जारी कर दिया।

नए नक्शे में 28 राज्यों और 9 केंद्र शासित प्रदेशों को दिखाया गया है। इस नक्शे में पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK के हिस्सों को भी कश्मीर क्षेत्र में दिखाया गया है। नये नक्शे में जम्मू-कश्मीर के पूर्ववर्ती राज्य के विभाजन को दिखाया गया है।

लद्दाख में दो जिले कारगिल और लेह शामिल हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 20 जिले शामिल किए गए हैं। इसमें मुजफ्फराबाद, मीरपुर और पुंछ के वो क्षेत्र शामिल हैं, जो पीओके के अधीन हैं। एक गजट अधिसूचना में सरकार ने कारगिल के वर्तमान क्षेत्र को छोड़कर लेह जिले के क्षेत्रों गिलगिट, गिलगित वजारत, चिलास, जनजातीय क्षेत्र और लेह और लद्दाख को भी संकलित किया है।आदेश को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन दूसरा आदेश-2019 कहा गया है।

1947 में जम्मू-कश्मीर राज्य में 14 जिले थे। इनमें कठुआ, जम्मू, उधमपुर, रियासी, अनंतनाग, बारामूला, पुंछ, मीरपुर, मुजफ्फराबाद, लेह और लद्दाख, गिलगित, गिलगित वजरात, चिल्हास और जनजातीय क्षेत्र शामिल थे।

संसद की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अगस्त महीने में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को प्रभावी रूप से खत्म कर दिया था। जम्मू-कश्मीर 31 अक्टूबर को एक राज्य के रूप में अस्तित्व में नहीं रह गया और आधिकारिक तौर पर दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बंट गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.