सोनिया गांधी का ये प्लान कांग्रेस की तस्वीर बदल देगा!

सोनिया गांधी जब से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी हैं, तभी से वो कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने हरियाणा कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया था। अब देशभर में पार्टी के अंदर कई बड़े बदलाव करने की तैयारी में हैं।

इस बार भी वो अपने पुराने दिग्गजों पर भरोसो जता रही हैं। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक सोनिया गांधी संगठन को नए तरीके से तैयार करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक सोनिया गांधी ने 15 साल में सांसद रहे कांग्रेस नेताओं की सूची मांगी है। वैसे तो लोकसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है, लेकिन माना जा रहे है कि आगामी लोकसभा को देखते हुए पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष ने ये लिस्ट मंगवाई है।

सोनिया गांधी 2004 के बाद से वफादार कांग्रेसी सांसदों की लिस्ट तैयार करा रही हैं। कहा जा रहा है कि इस पूर्व सांसदों को वो बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई दूसरे प्रदेशों में नए पार्टी प्रमुखों की नियुक्ति करने के लिए तैयार हैं। इसी के साथ कई महासचिव और राज्यों के प्रभारियों के भी बदले जाने की संभावना है।

आपको बता दें सोनिया ने जब से कांग्रेस की बागडोर संभाली है तब से अब तक कई बदलाव कर चुकी हैं। हरियाणा में सोनिया ने अशोक तंवर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा कर कुमारी शैलजा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने वहां पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी चुनाव को लेकर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाया गया है। गौरतलब है कि काफी वक्त से अशोक तंवर और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच खींचतान की खबरें आ रही थी। जिसके बाद उन्होने ये बदलाव किया।

हरियाणा की तर्ज पर ही सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र में कई बदलाव किये हैं। मिलिंद देवड़ा के मुंबई कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह अब दिग्गज कांग्रेसी एकनाथ गायकवाड़ को जिम्मेदार दी गई। यही नहीं देवड़ा को ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के वाइस-चेयरमैन के पद से भी हटा दिया गया है। हालांकि ये कहा जा रहा कि पार्टी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। आपको बता दें कि मुरली देवड़ा को राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.