पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज के आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनने की खबर फर्जी है।
सुषमा स्वराज ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने वाली खबरें सच नहीं हैं।’
आपको बता दें कि सोमवार को ये खबर आई कि सुषमा को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ट्वीट कर उन्हें गवर्नर बनने की बधाई तक दे डाली। हालांकि बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया।
आपको बता दें कि इस बार सुषमा स्वराज ने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा है। उन्होंने कहा था कि खराब सेहत उन्हें प्रचार करने और चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं देता। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें कोई पद नहीं दिया गया है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वो विदेश मंत्री थीं।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.