प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर क्या बोले पति रॉबर्ट वाड्रा?

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्हें बस पार्टी की हां का इंतजार है। वाड्रा के मुताबिक इस बार कांग्रेस की जीत तय है।

प्रियंका गांधी के इस लोकसभा चुनाव में जब से पूर्वी यूपी की कमान संभाली है तभी से उनकी चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनसे चुनाव लड़ने की अपील की थी। इसके बाद प्रियंका गांधी का बयान आया कि वो वही करेंगी जो पार्टी कहेगी। अगर पार्टी चाहेगी कि वो चुनाव लड़ें तो प्रियंका जरूर चुनावी लड़ेंगी और जहां से पार्टी कहेगी वहां से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। अब प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर बयान दिया है। उन्होंने एक मीडिया हाउस से बात करते वक्त कहा कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्हें अब बस पार्टी की हां का इंतजार है। वाड्रा ने कहा कि जनता इस वक्त बदलाव चाहती है। वाड्रा के मुताबिक इस चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है।

आपको बता दें कि पार्टी महासचिव बनने के बाद से ही वो लगातार सक्रिय हैं और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाकर पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं। पूर्वी यूपी की कमान मिलने बाद सबसे पहले उन्होंने यूपी में रोड शो किया था। इसके बाद प्रयाग में बोट यात्रा निकाली। इसके साथ ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया। इसके अलावा वो राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी और सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी चुनाव प्रचार किया।

आपको बता दें कि 2014 में पहली बार पीएम मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़ा था। पीएम ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। पीएम के मुकाबले अरविंद केजरीवाल भी चुनाव मैदान में थे, लेकिन उन्हें मोदी के मुकाबले आधे से भी कम वोट मिले थे। वाराणसी में 19 मई मतदान होना है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल को यहां से नामांकन कर सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.