Categories: Newsखेल

एडिलेड में विराट कोहली ने वो कर दिया जो अब तक कोई नहीं कर सका

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है।
इसके साथ ही भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। इससे पहले भारत से मिले 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 291 रनों पर सिमट गई।
इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया में किसी भी टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच कभी नहीं जीता था। भारत के लिए पुजारा ने पहली पारी में 123 और दूसरी पारी में 71 रन बनाएं। पुजारा की इस शानदार बल्लेबाज़ी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब भी मिला।
टेस्ट क्रिकेट में कोहली की यह 25वीं जीत है। कोहली की कप्तानी में भारत ने 15 टेस्ट घर पर और 10 टेस्ट विदेश में जीते हैं। भारत के लिए एम एस धोनी टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान रहे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 27 जीत दर्ज की हैं।
इस मैच में बने कई रिकॉर्ड्स
इस जीत के साथ भारतीय टीम एशिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने एक कैलेंडर वर्ष में अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीता है। एडिलेड टेस्ट में 35 कैच पकड़े गए, जो किसी भी एक टेस्ट में सबसे ज़्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है। पुजारा (2018) और द्रविड़ (2003) दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक एडिलेड के मैदान पर बनाया। भारत को अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जिताने वाले कोहली पहले एशियन कप्तान हैं।
पूरे मैच को लेखा-जोखा
एडिलेड टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में 250 रन बनाएं थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 235 रनों पर समेट कर भारत ने 15 रनों की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 307 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 323 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 291 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 31 रनों से यह मैच जीत लिया
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.