Blog

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर गिरफ्तारी की तलवार

वेस्टइंडीज दौरे पर गए भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर हो गया है। शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था।

इसी मामले में पश्चिम बंगाल के अलीपुर की कोर्ट ने वारंट जारी किया है। मोहम्मद शमी के साथ ही उनके भाई हादिस अहमद को अदालत ने 15 दिन में सरेंडर करने का कहा है। आपको बता दें कि शमी की पत्नी ने 2018 में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, रेप, हत्या की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। शमी के तलाक का केस भी कोर्ट में चल रहा है।

अदालत ने पुलिस को आदेश दिया है कि अगर शमी 15 दिनों में सरेंडर नहीं करते तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। आपको बता दें कि फिलहाल शमी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं, जहां वह जमैका में दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। शमी ने 6 जून 2014 को कोलकाता की मॉडल हसीन जहां से शादी की थी। शमी की एक बेटी भी है।

क्या है पूरा मामला?

साल 2018 में हसीन जहां ने शमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए फेसबुक पोस्ट शेयर की। हसीन जहां ने वाट्सऐप के स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए थे। हसीन जहां ने दावा किया था कि ये स्क्रीन शॉट शमी की दूसरी लड़कियों से हुई चैट के हैं। हसीन ने दावा किया था मोहम्मद शमी दूसरी लड़कियों से अंतरंग चैट करते थे। इसके बाद BCCI ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रोक दिया। इतना ही नहीं शमी के IPL खेलने पर भी रुकावट आई। हालांकि बाद में BCCI की जांच के बाद शमी को क्लीन चिट मिल गई और वह वापस क्रिकेट खेलने लगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.