सिडनी T20: क्लीन स्वीप से चूंकी भारत, ‘कंगारुओं’ ने 12 रन से चटाई धूल

आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 12 रनों से हरा दिया।

तीन मैचों की यह सीरीज हालांकि भारत ने 2-1 से अपने नाम कर ली है। भारत को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन वह कप्तान विराट कोहली (85) की शानदार पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी और 12 रनों से मैच हार गई।

भारत की ओर सिर्फ कोहली ही चल सके। शिखर धवन ने 28 रन बनाते हुए कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की थी जबकि हार्दिक पांड्या (20) ने पांचवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। कोहली ने अपनी 61 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। अंत में शार्दूल ठाकुर ने सात गेदों पर दो छक्कों की मदद से नाबाद 17 रन बनाकर भारत की नैया पार लगाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्वीपसन ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए। इससे पहले, मैथ्यू वेड के नेतृत्व में अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 186 रन बनाए। उसकी ओर से वेड ने सर्वाधिक 80 रनों का पारी खेली।

वेड के अलावा स्टीवन स्मिथ ने 24 और ग्लैन मैक्सवेल ने 54 रन बनाए। वेड ने अपनी 53 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए जबकि स्मिथ ने 23 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया। कप्तान एरॉन फिंच एक मैच के विराम के बाद टीम में लौटे लेकिन वह खाता नहीं खोल सके। मैक्सवेल ने वेड का अच्छा साथ निभाया और 36 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। वेड और मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 90 रनों की साझेदारी की। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए। शार्दूल ठाकुर और टी. नटराजन को एक-एक सफलता मिली।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.