उधम सिंह नगर में पुलिस क नशे के खिलाफ सफलता हाथ लगी है।
जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ छापेमारी की। पुलिस ने देवा नदी के पास से शराब बनाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें, पकड़े गए शराब तस्कर के पास से पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं पुलिस ने दो शराब भट्ठियों को नष्ट किया है तथा शराब बनाने वाले उपकरणों को भी जब्त किया है।
इस दौरान छह हजार लीटर से अधिक लहन भी नष्ट की गयी। पकड़े गए शराब तस्कर संता सिंह के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.