रहाणे के शानदार शतक पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल का बड़ा बयान! क्या ये खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने जैसा?

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा है कि उनकी टीम भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे को तीन-चार या पांच बार आउट कर सकती थी।

मिशेल ने कहा कि अजिंक्य ने अपनी किस्मत के सहारे अपना 12वां शतक पूरा किया। स्टार्क ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि उन्होंने (रहाणे) ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने मौके का फायदा उठाया। शतक बनाने से पहले हम उन्हें चार या पांच बार आउट कर सकते थे। लेकिन किस्मत के सहारे ही सही उन्होंने अपना शतक पूरा किया।

रहाणे ने दूसरे दिन की खेल समाप्ति के समय नाबाद 104 रन बनाए। जब वह 73 के स्कोर पर थे तब स्टीव स्मिथ ने और फिर उसके बाद ट्रेविस हेड ने रहाणे का कैच छोड़ा था।

स्टार्क ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें पता चला कि एक बार गेंद नरम पड़ने के बाद विकेट बहुत अच्छी थी। आम तौर पर पिच पर घास होने पर मेलबर्न की विकेट टर्न लेती है। यह विकेट अब अच्छी हो गई है।”

भारत ने दूसरी पारी में अब तक 82 रनों की बढ़त ले ली है जबकि उसके अभी पांच विकेट बाकी है। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करेंगे।

तेज गेंदबाज ने कहा, “हमारे लिए यह जरूरी है कि मौका मिलने के बाद हम अच्छी बल्लेबाजी करें और मैच में वापसी करें।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.