भारत के इन दो दिग्गज खिलाड़ियों को बड़ा सम्मान, आईसीसी ने की घोषणा

आईसीसी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को ‘प्लेयर ऑफ द डेकेड’ अवॉर्ड के लिए नामित करने की घोषणा की है।

कोहली और अश्विन के अलावा इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जोए रूट, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन, आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को भी इसके लिए नामित किया गया है।

पुरुषों के दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में कोहली, रूट, विलियम्सन, स्मिथ, जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), रंगना हेराथ (श्रीलंका) और यासिर शाह शामिल है। पुरुषों की दशक की वनडे टीम में कोहली, लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), डिविलियर्स, रोहित शर्मा (भारत), महेंद्र सिंह धोनी (भारत) और कुमार संगकारा शामिल है।

पुरुषों की टी20 प्लेयर ऑफ द डेकेड के लिए कोहली, रोहित, मलिंगा, राशिद खान (अफगानिस्तान), इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका), एरॉन फिंच (आस्ट्रेलिया) और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) को नामित किया गया है। आईसीसी वुमन प्लेयर ऑफ द डेकेड के लिए एलिसा पैरी (आस्ट्रेलिया), मैग लेनिंग (आस्ट्रेलिया), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड), स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज), मिताली राज (भारत) और सारा टेलर (इंग्लैंड) नामित की गई हैं।

आईसीसी वुमन वनडे प्लेयर ऑफ द डेकेड के लिए:

राज, लैनिंग, पैरी, बेट्स, टेलर और झूलन गोस्वामी को जबकि वुमन टी20 प्लेयर के लिए लेनिंग, पैरी, सोफी डिवाइन, ड्रेंडा डॉटिन, एलीसा पैरी और अन्या शरुबसोल को शामिल किया गया है। स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द डेकेड के लिए कोहली, धोनी, विलियम्सन, ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड), मिसबाह उल-हक (पाकिस्तान), अन्या शरुबसोल (इंग्लैंड), कैथरीन ब्रंट (इंग्लैंड), महेला जयवर्धने (श्रीलंका) और डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) का नॉमिनेट किया गया है। नामित किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। विजेता का फैसला उन्हें मिलने वाले वोटों के आधार पर होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.