टिहरी में भी कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार! 24 घंटे में चपेट में आए इतने लोग, एक की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में मरीजों की मौत की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

वहीं टिहरी गढ़वाल में भी कुछ ऐसी ही स्थिती है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार रफ्तार देखने को मिल रही है। जिले में अब तक कोरोना के मामले 3477 पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 10 से ज्यादा मरीज इस वायरस की चपेट में आए हैं।

वहीं टिहरी जिला मुख्यालय के सी ब्लॉक में कोरोना के कारण एक कर्मचारी की मौत हो गई है। कर्मचारी वर्तमान में धनौल्टी में कार्यरत था और सी ब्लॉक में रह रहा था। मृतक का अंतिम संस्कार कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार ही किया जाएगाा।

जानकारी के मुताबिक कर्मचारी को उसके सी ब्लॉक आवास पर आइसोलेट किया गया था। कर्मचारी की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव है। मंगलवार सुबह कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई थी। जिसके बाद तत्काल टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रीटमेंट शुरू किया था, लेकिन हालात बिगड़ने पर कर्मचारी की आवास पर ही मौत हो गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.