बॉक्सर विजेंदर सिंह ने रिंग में उतरते ही धमाल मचा दिया

करीब एक साल बाद रिंग में उतरते ही पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने धमाल मचा दिया है। उन्होंने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हारने के बाद रिंग में वापसी करते ही विजेंदर सिंह ने अमेरिका के माइक स्नाइडर को हरा दिया।

विजेंदर ने 8 राउंड के सुपर मिडिलवेट कॉन्टेस्ट में माइक स्नाइडर को नॉक आउट किया। आपको ता दें कि WBO ओरिएंटल और एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर को अब तक पेशेवर मुक्केबाजी में कोई हरा नहीं सका है।

विजेंदर ने कुल 11 मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्होंने जीत हासिल की है। इन 11 में से 8 मुकाबलों में तो इस भारतीय मुक्केबाज ने नॉकआउट से जीत हासिल की है। विजेंदर ने कुछ वक्त पहले ही कहा था कि वह अपने मुक्केबाजी करियर पर ध्यान देना चाहते हैं और उसे बेहतर करना चाहते हैं। वो खुद को व्यस्त रखकर विश्व खिताब के लिए तैयारी करेंगे।

विजेंदर ने प्रो-बॉक्सिंग में 10 अक्टूबर 2015 को मैनचेस्टर में सोनी ह्विटिंग को नॉक आउट किया। इसे बाद 7 नवंबर 2015 को डब्लिन (आयरलैंड) में ब्रिटेन के डिन गिलेनको नॉक आउट किया। 19 दिसंबर 2015 को मैनचेस्टर (ब्रिटेन) में बुल्गारिया के सेमट हुसिनोव को नॉक आउट किया। 12 मार्च 2016 को लिवरपूल (ब्रिटेन) में हंगरी के एलेक्जेंडर होरवैथ को नॉक आउट किया। 30 अप्रैल 2016 को लंदन(ब्रिटेन) में फ्रांस के मैटिज रोयर को नॉक आउट किया।  13 मई 2016 को बोल्टन (ब्रिटेन) में पोलैंड के आंद्रे सोल्ड्रा को नॉक आउट किया। 16 जुलाई 2016 को नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को हराया। 17 दिसंबर 2016 को नई दिल्ली में तंजानिया के फ्रांसिस चेका को नॉक आउट किया। इस जीत के साथ ही डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडलवेट टाइटल बरकरार रखा। 5 अगस्त 2017 को मुंबई में चीन के जुल्फिकार मैमेतिअली को मात दी। 23 दिसंबर 2017 को जयपुर में अफ्रीकी चैम्पियन अर्नस्ट अमुजु को मात दिया। अब 14 जुलाई 2019 को न्यू जर्सी में अमेरिका के माइक स्नाइडर को नॉक आउट किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.