क्या कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं एसपी सांसद आजम खान?

अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर और सांसद आजम खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जमीन कब्जाने के आरोप में आजम खान को गिरफ्तार किया जा सकता है।

आरोप है कि आजम खान ने रामपुर में फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपने करीबी पूर्व सीओ आले हसन की मदद से मौलाना अली जौहर विश्वविद्यालय जमीन हड़प ली, जिसकी कीमत कई सौ करोड़ रुपये की है। जमीन कब्जाने के मामले में आजम खान पर केस दर्ज किया गया है। न्यूज एजेंसी INS के मुताबिक आजम पर जबरन जमीन कब्जाने के लिए करीब दो दर्जन किसानों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखवाने के साथ ही उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप है।

रिपोर्ट के मुताबिक रामपुर के एसपी अजय पाल शर्मा ने कहा है कि 26 किसानों ने आरोप लगाया है कि आजम खां और आले हसन ने अवैध रूप से उन्हें हिरासत में लिया और उनकी कई हजार हेक्टेयर जमीन हासिल करने के लिए फर्जी कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला। जब किसानों को दस्तखत करने से मना किया तो उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया।

एसपी अजय पाल शर्मा ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और इस केस में आजम खान को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक आजम खान पर कोसी नदी के किनारे 5 हजार हेक्टेयर की ज्यादा की जमीन पर कैबिनेट मंत्री के पद का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.