BWF World Championships: पाई यू पो को हराकर दूसरे दौर में पहुंचीं सिंधु

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल कर प्रतियोगिता के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

टूर्नामेंट में 5वीं सीड सिंधु ने चीनी ताइपे की पाई यू पो को 21-14, 21-15 से हरा दिया। सिंधु ने 43 मिनट में ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। सिंधु ने इस जीत के साथ ही वर्ल्ड नंबर-45 पो के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-0 का कर लिया है।

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिधु और पो के बीच पहले गेम की शुरुआत में कड़ा मुकाबला रहा। लेकिन सिधु ने इसके बाद 11-7 और फिर 14-9 की बढ़त बनाने के साथ 21-14 से पहला गेम अफने नाम कर लिया।

सिंधु दूसरे गेम में एक समय 7-4 से आगे चल रही थीं। पो ने हालांकि गेम को रोमांचक बनाने की कोशिश की, जब उन्होंने स्कोर को 9-10 तक कर दिया। लेकिन ओलम्पिक पदक विजेता सिंधु ने शानदार खेल का दिखाते हुए पहले 19-14 की बढ़त बनाई और फिर 21-15 से गेम और मैच को जीत लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.