उत्तराखंड के क्रिकेटर सावधान! दस्तावेजों में किया फर्जीवाड़ा तो आपके खिलाफ होगी ये सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड क्रिकेट में कोई खिलाड़ी अगर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जगह बनाता है और बाद में इस बात की पुष्टि होती है तो अब उसकी खैर नहीं है।

चंपावत क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी ने इस संबंध में अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्लेट फार्म के लिए BCCI ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होने कहा कि खिलाड़ी स्वेच्छा से दस्तावेजों के बारे में घोषणा करते हैं। ऐसे में अगर फर्जी दस्तावेज के जरिए जन्मतिथि में खिलाड़ी ने हेरफेर किया है तो अब उसकी खैर नहीं है। ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अगर खिलाड़ी अभिलेखों में फर्जीवाड़ा करता है तो ऐसे खिलाड़ी को टूर्नामेंट में दो साल तक भाग लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अंडर-16 और अंडर-19 में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए भी नियमों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि अंडर-16 में 16 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी शामिल नहीं हो सकते। 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ी को ही इस वर्ग में शामिल किया जाएगा। अंडर-16 स्तर पर टीडब्ल्यू र्थी की हड्डी का परीक्षण करने वाला कोई भी व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा सालों तक अंडर-19 टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकता है। इसके लिए जन्मतिथि को ही आधार माना जाएगा।

उन्होंने बताया कि अंडर-19 स्तर पर सीधे प्रवेश करने वाला कोई भी खिलाड़ी जिसने अंडर-16 में पंजीकरण नहीं कराया है, वो अंडर-19 में सिर्फ दो साल खेल पाएगा। साल 2020-21 सीजन में संशोधन के तहत सिर्फ 14 से 16 साल के खिलाड़ी ही जन्मतिथि के मुताबिक, BCCI अंडर-16 टूर्नामेंट में हिस्सा ले पाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.