(फाइल फोटो)
कोरोना महामारी से मचे कोहराम के बीच बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक में नई बीमारी की दस्तक से लोग दहशत में आ गए हैं।
कपकोट ब्लॉक के जगथाना गांव में 8 साल के बच्चे की जिला अस्पताल में गलघोंटू (डिप्थीरिया) बीमारी से मौत हो गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे में डिप्थीरिया के लक्षण पाए गए थे। इसी बीमारी से पीड़ित 2 और बच्चियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ऐसे में इलाके के लोग अपने बच्चों को लेकर बेहद चिंतित हैं।
बच्चे की मौत पर डॉक्टरों ने कहा कि अगर बच्चे को सही समय पर अस्पताल लाया गया होता तो उसे बचाया जा सकता था। उन्होंने बताया कि बच्चे को पहले इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वहीं, जगथाना गांव के ही रहने वाले प्रताप सिंह की दोनों बेटियों तनुजा और भूमिका की तबीयत खाब है। एक की उम्र 4 साल है और दूसरे की 10 साल है। परिजन इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद दोनों को भर्ती कर लिया गया। दोनों की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सीएमओ के मुताबिक, जगथाना गांव से एक बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। बच्चे में डिप्थीरिया के लक्षण मिले थे। इलाज वक्त पर नहीं मिलने से बच्चे की हो गई। उन्होंने कहा कि इसी गांव की दो अन्य बच्चियों में भी डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है, वहां उनका इलाज जारी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.