IPL-13 : चेन्नई ने कोलकाता को 6 विकेट से दी मात, ऋतुराज ने खेली अर्धशतकीय पारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल-13 में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया।

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। चेन्नई ने यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 53 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। अंबाती रायडू ने 20 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए।

रवींद्र जडेजा ने 11 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बना टीम चेन्नई को जीत दिलाई। चेन्नई की इस जीत से मुंबई इंडियंस को फायदा हुआ है। वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। कोलकाता के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे नीतीश राणा ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

राणा ने 87 रनों की पारी खेली। उन्होंने 61 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा चार छक्के लगाए। शुभमन गिल ने 26 रन बनाए। दिनेश काíतक नाबाद 21 रन बनाए। चेन्नई के लिए लुंगी नगिदी ने दो विकेट लिए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.