ऑस्ट्रेलिया में शानदार परफॉर्मेंस के लिए इन खिलाड़ियों को THAR-SUV गिफ्ट करेंगे आनंद महिंद्र

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की यंग ब्रिगेट ने जो ऐतिहासिक जीत की उसने हर किसी को इम्प्रेस किया है।

नए खिलाड़ियों ने अपने परफॉर्मेंस से महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्र का भी दिल जीत लिया है। आनंद महिंद्रा ने 6 भारतीय युवा क्रिकेटर्स को ईनाम देने का ऐलान किया। वो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शार्दूल ठाकुर, नवदीप सैनी, स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर और ओपनर शुभमन गिल को नई THAR-SUV कार गिफ्ट करेंगे।

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने लिखा, ”6 युवा खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया (शार्दूल ठाकुर का दूसरा मैच था)। उन्होंने आने वाली युवा पीढ़ी के लिए एक उदाहरण सेट किया है कि वे भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।”

महिंद्रा ने आगे लिखा ”ये उनके उदय होने की सच्ची कहानी है। उन्होंने बेहतर करने के लिए मुश्किल हालात पर काबू पाया और युवा पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक प्रेरणा दी है। उन्हें यह नई THAR SUV गिफ्ट देने में मुझे काफी खुशी हो रही है। मोहम्मद शमी, शार्दूल, शुभमन, नटराजन, नवदीप और वॉशिंगटन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने खुद पर भरोसा दिखाकर इतिहास रच दिया।”

आपक बता दें कि नई THAR SUV की शुरुआती कीमत करीब 12.10 लाख रुपए है। जो इसके बेस पेट्रोल-मैनुअल मॉडल की कीमत है। हालांकि इसके टॉप स्पेक LX डीजल फोर व्हील ड्राइव ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 13 लाख रुपए है। हायर ट्रिम-लेवल थार LX के साथ आती है और कई एडिशनल फीचर्स के साथ आता है। इसमें 18 इंच अलॉय व्हील, हार्ड-टॉप या कन्वर्टिबल सॉफ्ट-टॉप का विकल्प, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता हैं। थार LX पेट्रोल-मैनुअल की कीमत 12.49 लाख रुपए है, जबकि डीजल मॉडल की शुरुआती कीमत 12.85 लाख रुपये है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.