ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन वाले मोहम्मद सिराज की ये अदा आपके दिल को छू जाएगी

ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर इतिहास रचने के बाद टीम इंडिया देश देश लौट आई है।

वतन लौटने पर सभी खिलाड़ी अपने घरों को चले गए। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एयरपोर्ट से घर नहीं गए, बल्कि सीधे पिता की कब्र पर पहुंचे। कब्र पर पहुंचने के बाद सिराज ने कहा, ‘अब्बा की मौत के बाद जब मैंने घर फोन किया तब मेरे परिवार वालों ने उनके सपने को पूरा करने के लिए कहा। मंगेतर ने मेरा हौसला बढ़ाया। टीम ने भी मेरा बहुत साथ दिया। मैं अपने सभी विकेट अब्बा को समर्पित करता हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि सीरीज में इतने विकेट लूंगा। जब कई खिलाड़ी चोटिल हो गए तो सबको मुझसे उम्मीद थी। इससे मैं दबाव में था और यह मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था।’

आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज हैदराबाद में रहते हैं। वो UAE में IPL खेलने के बाद टीम इंडिया के साथ पिछले साल 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए थे। 20 नवंबर को उनके पिता का निधन हो गया। बोर्ड ने घर लौटने की इजाजत दे दी थी, लेकिन पिता का ख्वाब पूरा करने के लिए वो नहीं लौटे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले सिराज को सिडनी और ब्रिस्बेन टेस्ट में नस्लीय टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा। उन्हें मंकी, डॉग और कीड़ा तक बुलाया गया। लेकिन वो इससे प्रभावित नहीं हुए। सिराज ने सीरीज के 4 में से 3 टेस्ट खेले और 13 विकेट लिये।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.