विशाखापत्तनम वनडे में टीम इंडिया की बड़ी जीत, कुलदीप यादव ने रच दिया इतिहास

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए विशाखापत्तनम वनडे में इतिहास रच दिया। उन्होंने विशाखापत्तनम वनडे में विकेट लेने की हैट्रक लगा दी।

उन्होंने लगातार तीन गेंदों में शे होप, जेसन होल्‍डर और अल्‍जारी जोसफ को आउट किया। उन्होंने पारी के 33वें ओवर में यह कारनामा किया। इंटरनेशनल वनडे में दो बार विकेट की हैट्रक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले उन्‍होंने 2017 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भी हैट्रिक ली थी। कुलदीप यादव ने पाकिस्‍तान के वसीम अकरम, सकलैन मुश्‍ताक, श्रीलंका के चामिंडा वास और न्‍यूजीलैंड ट्रेंट बॉल्‍ट की बराबरी की है। इन सभी ने दो बार हैट्रिक ली है। विशाखापत्तनम वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 109 रनों से हरा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय वनडे में भारत की तरफ से छठी हैट्रिक है। सबसे पहले 1987 में चेतन शर्मा ने वर्ल्‍ड कप में हैट्रिक बनाई थी। उनके बाद कपिल देव, कुलदीप यादव और मोहम्‍मद शमी ने तिकड़ी ली थी। शमी ने इसी साल वर्ल्‍ड कप में अफगानिस्‍तान के खिलाफ लगातार 3 गेंदों में विकेट लिए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार विकेट की हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा के नाम हैं। उन्होंने यह कारनामा 3 बार किया है।

वहीं बात टेस्ट मैच की बात करें तो भारत की ओर से हरभजन सिंह, इरफान पठान और जसप्रीत बुमराह हैट्रिक बना चुके हैं। टी-20 में दीपक चाहर ने लगातार 3 विकेट लेने का कारनामा किया है। साल 2019 से पहले भारत की ओर से 5 हैट्रिक ली गई थी। इस साल में 4 बार भारतीय गेंदबाजी लगातार 3 विकेट ले चुके हैं। इनमें मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और कुलदीप यादव ने तिकड़ी बनाई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.