पिछले कई मैचों में सुस्त नजर आ रही चेन्नई सुपर किंग्स में वाटसन और डुप्लेसिस ने जान भर दी है। किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने 10 विकेट से जीत हासिल कर ली है।
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। चेन्नई ने यह लक्ष्य 17.4 ओवरों में बिना विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 87 रन और शेन वाटसन ने 83 रन बनाए। डु प्लेसिस ने 53 गेंदों की पारी में 11 चौके और एक छक्का मारा। वाटसनने भी 53 गेंदों का सामना कर 11 चौके और तीन छक्के लगाए। दोनों नाबाद रहे।
यह आईपीएल में रनों के लक्ष्य की पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने अपनी 63 रनों की पारी में 52 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्का लगाया। निकलोस पूरन ने 13 गेंदों पर 33 रनों का योगदान दे इसमें अहम भूमिका निभाई। चेन्नई के लिए शार्दूल ठाकुर ने दो विकेट लिए।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.