CWC 2019: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराया, आरोन फिंच रहे जीत के हीरो

ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप के 20वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 87 रनों से हरा दिया है।

टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने आरोन फिंच (153) और स्टीव स्मिथ (73) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका को सलामी बल्लेबाज़ कुसल परेरा (52) और दिमुथ करुणारत्ने (97) ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद पूरी टीम 247 रनों पर सिमट गई।

इससे पहले आरोन फिंच ने बतौर कप्तान विश्व कप में अपना पहला शतक बनाया। अपनी शतकीय पारी में फिंच ने 15 चौके और पांच छक्के लगाए। इसके साथ ही फिंच विश्व कप के एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर कप्तान सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।

वहीं बॉल टेंपरिंग विवाद में एक साल का बैन झेलने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ ने 59 गेंदो में 73 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। और डेविड वॉर्नर ने 26 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाज़ी के आगे श्रीलंका की सलामी जोड़ी की शानदार शुरुआत के बाद उनके नौ में से छह बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। एक समय श्रीलंका ने 23.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन दूसरा विकेट गिरते ही उनके बल्लेबाज़ ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं केन रिचर्डसन ने 47 रन देकर तीन और पैट कमिंस ने 38 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। इससे पहले श्रीलंका के लिए इसुरु उदाना और धनंजय डि सिल्वा ने 2-2 और लसिथ मलिंगा ने एक विकेट लिया।ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ ही प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

wahidnewsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

9 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.