CWC 2019: टीम इंडिया ने मैच जीता और शमी ने दिल

2019 क्रिकेट विश्व कप के 28वें मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 11 रनों से हरा दिया। ज़ोरदार मुकाबले में भारत ने आखिरी ओवर में मैच जीता

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विराट कोहली (67) और केदार जाधव (52) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए थे।जवाब में अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी (52) ने शानदार पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और अफगानिस्तान 213 रनों पर ऑल आउट हो गयी।

इससे पहले भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 63 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 67 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। 2019 विश्व कप में यह कोहली का लगातार तीसरा अर्धशतक है।

कोहली के आउट होने के बाद भारत ने एक समय 31वें ओवर में 135 रनों पर चार विकेट गवां दिए थे, लेकिन उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये केदार जाधव ने 52 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर भारत का स्कोर 200 के पार पंहुचा दिया। विश्व कप में केदार जाधव का यह पहला अर्धशतक है।

वहीं अफगानिस्तान के लिए गेंदबाज़ी में गुलाबदीन नायब औऱ मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट लिए। इसके बाद भारत से मिले 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी 52 और रहमत शाह 36 ने बेहतरीन परियां खेली, लेकिन ये दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

भारत की जीत के हीरो रहे मोहम्मद शमी ने इस मैच में 9.5 ओवर में एक मेडन के साथ 40 रन देकर चार विकेट लिए। शमी ने 50वें ओवर में लगातार तीन गेंदो में तीन विकेट लेकर भारत को मैच जिता दिया। 2019 विश्व कप की यह पहली हैट्रिक है। वहीं बुमराह, चहल और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।2019 विश्व कप में ये भारत को चौथी जीत है। अंक तालिका में वह 9 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.