इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप, जो रूट ने की शानदार बल्लेबाजी

जो रूट (86 नाबाद) और जॉनी बेयरस्टो (71 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के पांचवें दिन श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के लिए सात विकेट से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ, इंग्लैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में 28.89 के जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया। 25.93 के जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड अब बांग्लादेश के ठीक ऊपर काबिज है।

ओली पोप के साथ 81 रनों की साझेदारी के साथ रूट 55 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, क्योंकि इंग्लैंड ने जीत के लिए 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 183/2 से पांचवें दिन की शुरुआत की।

अंतिम दिन मैच जल्द समाप्त होने की उम्मीद करने वालों को हेडिंग्ले में बारिश के कारण थोड़ा और इंतजार करना पड़ा। बारिश के थमने के साथ, मैच अधिकारियों ने पांचवें दिन लंच के लिए जल्दी बुलाने का फैसला किया, जिससे दोनों टीम को परिणाम के लिए प्रतीक्षा करना पड़ा।

जब जीत के लिए 113 रनों की जरूरत थी, तो इंग्लैंड को एक शुरुआती झटका लगा, क्योंकि उन्होंने इन-फॉर्म पोप को खो दिया था। युवा बल्लेबाज को टिम साउदी ने 82 रन पर बोल्ड किया।

लेकिन जॉनी बेयरस्टो और रूट ने मैच को समाप्त करने के लिए शानदार बल्लेबाजी की, इस दौरान रूट ने स्ट्राइक रोटेट की, तो बेयरस्टो पहले मैचों की तरह आक्रामक मूड में बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था।

बेयरस्टो 44 गेंदों में 71 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रूट ने 86 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, जिससे इंग्लैंड 54.3 ओवर में सात विकेट से जीत के लिए 296/3 रनों का लक्ष्य पूरा किया।

स्कोर:

न्यूजीलैंड 329 (डेरिल मिशेल 109, जैक लीच 5/100) और 326 (टॉम ब्लंडेल 88 नाबाद, जैक लीच 5/66) इंग्लैंड 360 (जॉनी बेयरस्टो 162, ट्रेंट बोल्ट 4/104) और 296/3 (जो रूट 86 नाबाद, ओली पोप 82)।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.