उत्तराखंड की ऋषिकेश पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर, शारिरिक संबंध बना, गर्भपात कराने और फिर धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
खबरों के मुताबिक, वादिनी पूजा (काल्पनिक नाम) ने ऋषिकेश कोतवाली में एक लिखित तहरीर दी है, जिसमें विनोद राणा, निवासी ग्राम बाबई, जिला रुद्रप्रयाग द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने व दो बार जबरन गर्भपात और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने जान से मारने की धमकी देने के संबंध शिकायत की गई।
लिखित तहरीर के आधार पर धारा-316, 376, 504 और 506 आईपीसी बनाम विनोद राणा अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये एक टीम का गठन किया गया, जिसने सोमवार रात उसे गुमानीवाला श्यामपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.