चौथा टेस्ट: खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, बेयरस्टो की सेंचुरी के बाद भी मुश्किल में इंग्लैंड

जॉनी बेयरस्टो (103) के नाबाद शतक की बदौलत इंग्लैंड ने एससीजी में शुक्रवार को चौथे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 258/7 रन बनाए।

एक बार फिर से बारिश की वजह से ण खेल को रोकना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज कप्तान पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए। मध्यक्रम के बल्लेबाज बेयरस्टो ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अपना दूसरा एशेज मैच खेलकर पहला शतक जड़ा, हालांकि शनिवार को उन्हें और अधिक रन बनाना होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया से अभी भी टीम 158 रनों पीछे है। कंगारूओं ने पहली पारी में 416/8 रन पर पारी घोषित की थी।

मैच देरी से शुरू होने के बावजूद, ऑस्ट्रेलिया ने पहले सत्र के पांचवें ओवर में ही तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की गेंद पर हसीब हमीद (6) आउट हो गए। सलामी बल्लेबाज जाक क्रॉली और डेविड मलान कमिंस और स्टार्क के खिलाफ संभलकर खेलते दिखे, लेकिन बोलैंड ने क्रॉली को 18 रन पर आउट कर दिया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई तेज बोलैंड ने कप्तान जो रूट को भी बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके साथ ही, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने मलान (3) को स्लीप के हाथों कैच आउट करवा दिया। इस बीच, लंच तक इंग्लैंड ने चार विकेट खोकर 36 रन बनाए लिए थे। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने टिक कर खेलना शुरू किया।

स्टोक्स ने 70 गेंदों पर अपना 25वां टेस्ट अर्धशतक बनाने से पहले इंग्लैंड की जोड़ी ने 50 रन की साझेदारी की। स्टोक्स 66 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जोस बटलर को कप्तान कमिंस ने बिना खाता खोले आउट कर दिया। बेयरस्टो ने मार्क वुड के साथ मिलकर इंग्लैंड के लिए कुछ महत्वपूर्ण रन जोड़े, जिन्होंने पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाए। वे तीन छक्के कमिंस की गेंद पर लगे। इसके बाद बेयरस्टो ने इस सीरीज में इंग्लैंड की ओर से शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। दिन खत्म होने तक बेयरस्टो 103 और लीच 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

स्कोर:

ऑस्ट्रेलिया 70 ओवर में 416/8 पारी घोषित, इंग्लैंड 258/7 (जॉनी बेयरस्टो नाबाद 103, बेन स्टोक्स 66, मार्क वुड 39, पैट कमिंस 2/68, स्कॉट बोलैंड 2/25)।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.