पांड्या और केएल राहुल पर लगा प्रतिबंध BCCI ने हटाया, न्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल पर लगे प्रतिबंध को BCCI ने हटा लिया है। टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ पर महिलाओं के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के बाद दोनों खिलाड़ियों के खिलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

बीसीसीआई में लोकपाल की नियुक्ति में हो रही देरी के चलते दोनों खिलाड़ियों पर से प्रतिबंध हटाया गया है। इसके साथ ही BCCI ने यह साफ कर दिया है कि दोनों खिलाड़ियों पर पर लगे आरोपों की जांच बंद नहीं हुई है। इनका मामला लोकपाल की नियुक्ति और उनके द्वारा मामले में फैसला लेने के अधीन है।

बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा, “सीओए ने बीसीसीआई के संविधान के नियम 41 (6) का इस्तेमाल करते हुए हार्दिक और राहुल को दुर्व्यवहार के आरोप के चलते निलंबित कर दिया था।” बयान में आगे कहा गया, “किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी पर लगे सभी तरह के दुर्व्यवहार के आरोप का मामला सुनने के लिए बीसीसीआई के लोकपाल की जरूरत होती है, लेकिन लोकपाल की नियुक्ति सर्वोच्च अदालत के निर्देशों द्वारा लंबित है। इसलिए प्रशासकों की समिति (सीओए) का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों पर जो अंतरिम प्रतिबंध लगाया गया था, उसे तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।”

इस विवाद के चलते ही दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही वापस बुला लिया गया था। खबरों के अनुसार, निलंबन रद्द किए जाने के बाद अब दोनों खिलाड़ी सीमित ओवरों की सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए न्यूजीलैंड रवाना होंगे।

इस वक्त भारतीय टीम न्यूजीलैंड में है और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम पहला मैच जीत चुकी है।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 day ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 day ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.