वर्ल्ड कप 2019: भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को दिलाई ‘नानी’ याद, बुमराह का अनोखा और कीवियों के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के मैच में जहां भारतीय गेंदबाज बुमराह ने शानदार रिकॉर्ड बनाया तो वहीं न्यूजीलैंड ने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

अपनी शानदार गेंदबाजी से भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम को खूब परेशान किया। बुमराह और भुवनेश्वर ने अपनी धारदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की ‘नानी’ याद दिला दी। मैच में कीवी बल्लेबाज एक-एक रन के लिए तरसे नजर आए। न्यूजीलैंड को एक रन बनाने में 17 गेंद लग गए। बुमराह और भुवनेश्वर दोनों ही अपना पहला ओवर मेडन डाला।

न्यूजीलैंड की टीम पहले 10 ओवर में एक विकेट पर मात्र 27 रन ही बना सकी और अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। ये इस वर्ल्ड कप का पॉवरप्ले में बनाया गया सबसे कम स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पहले 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर मात्र 28 रन बनाए थे। उस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस वर्ल्ड कप में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया है। बुमराह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वो इस वर्ल्ड कप में 9 मेडन ओवर फेंक चुके हैं। इससे पहले इसी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने 8 ओवर मेडन फेंके थे। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने 6-6 मेडन ओवर डाले थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क ने अब तक 5-5 ओवर मेडन डाले हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.