विश्व कप 2019 सेमीफाइनल: भारत-न्यूजीलैंड का मैच बारिश के चलते रद्द, जानिए अंपायर्स ने क्या लिया फैसला

मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड मैदान पर मंगलवार को खेला जाने वाला न्यूजीलैंड और भारत के बीच आईसीसी विश्व कप-2019 का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह पूरा नहीं हो सका।

अब मैच बुधवार को पूरा होगा और वहीं से शुरू होगा जहां आज रुका था। मैच में जब बारिश आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 211 था। बारिश काफी देर तक जारी रही। बीच में बारिश कई बार रुकी, लेकिन फिर शुरू हो गई। इसके अंपायरों ने फैसला किया कि बुधवार को बाकी बचा मैच खेला जाएगा।

मैच जब रुका तब रॉस टेलर 67 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर नाबाद थे। यही दोनों कल कीवी टीम की पारी को आगे बढ़ाएंगे। न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

आईसीसी विश्व कप में नॉकआउट दौर में रिजर्व डे का प्रावधान है। इस नियम के मुताबिक, मैच की तारीख वाले दिने अगर मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से पहले दिन खत्म हुआ था। 1999 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में ऐसा हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2019: भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को दिलाई ‘नानी’ याद, बुमराह का अनोखा और कीवियों के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

मैच पूरा होने के लिए रिजर्व डे वाले दिन भारत का 20 ओवरों तक बल्लेबाजी करना जरूरी है। अगर रिजर्व डे वाले दिन में भी मैच पूरा नहीं हो पाता है तो टीम इंडिया फाइनल में जाएगी, क्योंकि वो अंकतालिका में न्यूजीलैंड से आगे थी। भारत ने लीग दौर का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया था जबकि न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर रही थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.