विश्व कप 2019 सेमीफाइनल-1: भारत और न्यूजीलैंड मैच पर छाया बारिश का साया, जानें क्या होगा अगर रद्द हुआ मैच?

2019 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

इस बेहद कड़े मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मैच में बारिश की संभावना है। हालांकि, भारतीय टीम के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि अगर पहला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता है, तो भारतीय टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

इसे भी पढ़ें: विश्व कप 2019 सेमीफाइनल: भारत-न्यूजीलैंड का मैच बारिश के चलते रद्द, जानिए अंपायर्स ने क्या लिया फैसला

ऐसे में सेमीफाइनल या फाइनल मैचों में अगर बारिश होती है, तो मैच अगले दिन यानी रिज़र्व-डे पर खेला जाएगा। इस तरह अगर मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच नहीं होता है, तो बुधवार यानी 10 जुलाई को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। हालांकि, इससे पहले यह नियम सिर्फ फाइनल में लागू होता था, लेकिन ICC ने इस बार सेमीफाइनल मुकाबलों में भी रिज़र्व-डे रखा है। बता दें कि लीग स्टेज में मैच के बारिश से धुल जाने पर दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट देने का प्रावधान था।

मौसम विभाग के अनुसार, ओल्ड ट्रैफर्ड में 10 जुलाई यानी रिज़र्व-डे पर भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में अगर रिज़र्व-डे पर भी बारिश होती है और मैच नहीं हो पाता है, तो लीग स्टेज में ज़्यादा प्वाइंट्स होने के कारण भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। ICC के नए नियमों के मुताबिक अगर सेमीफाइनल में रिज़र्व-डे पर बारिश होती है और मैच नहीं होता है, तो प्वाइंट टेबल में जो टीम आगे होगी, वो फाइनल में प्रवेश करेगी। दिलचस्प बात यह है कि लीग स्टेज में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 13 जून को खेला जाने वाला मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। जिसके बाद नियमों के मुताबिक दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2019: भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को दिलाई ‘नानी’ याद, बुमराह का अनोखा और कीवियों के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

फाइनल के लिए अलग है नियम

ऐसे में सेमीफाइनल या फाइनल मैचों में अगर बारिश होती है, तो मैच अगले दिन यानी रिज़र्व-डे पर खेला जाएगा। इस तरह अगर मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच नहीं होता है, तो बुधवार यानी 10 जुलाई को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। हालांकि, इससे पहले यह नियम सिर्फ फाइनल में लागू होता था, लेकिन ICC ने इस बार सेमीफाइनल मुकाबलों में भी रिज़र्व-डे रखा है। बता दें कि लीग स्टेज में मैच के बारिश से धुल जाने पर दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट देने का प्रावधान था।

मौसम विभाग के अनुसार, ओल्ड ट्रैफर्ड में 10 जुलाई यानी रिज़र्व-डे पर भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में अगर रिज़र्व-डे पर भी बारिश होती है और मैच नहीं हो पाता है, तो लीग स्टेज में ज़्यादा प्वाइंट्स होने के कारण भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। ICC के नए नियमों के मुताबिक अगर सेमीफाइनल में रिज़र्व-डे पर बारिश होती है और मैच नहीं होता है, तो प्वाइंट टेबल में जो टीम आगे होगी, वो फाइनल में प्रवेश करेगी। दिलचस्प बात यह है कि लीग स्टेज में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 13 जून को खेला जाने वाला मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। जिसके बाद नियमों के मुताबिक दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिया गया था।

फाइनल के लिए अलग है नियम

2019 क्रिकेट विश्व कप में अगर फाइनल या कोई सेमीफाइनल मैच टाई होता है, तो उसका परिणाम निकालने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा। वहीं अगर फाइनल मैच बारिश के कारण नहीं हुआ, तो मैच अगले दिन (रिज़र्व-डे) होगा। अगर अगले दिन (रिज़र्व-डे) भी बारिश होती है और मैच नहीं हो पाता है, तो मैच को रद्द घोषित करके दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। हालांकि, विश्व कप के इतिहास में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.