आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में भारत ने लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर रविवार को खेले गए अपने दूसरे मैच में 5 बार की विजेता रही ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 353 रनों के लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 50 ओवर में 316 रनों पर ही सिमट गई। भारत की टूर्नामेंट में ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी थी।
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ये अबतक की चौथी जीत है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिए विश्व कप में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करना था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने 69 बनाए। उनके अलावा, डेविड वार्नर ने 56 और एलेक्स कैरी ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली।
भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने 3-3 झटके। वहीं युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.