वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड रवाना होने से पहले शास्त्री, विराट ने बताया, कप जीतने की कितनी हैं उम्मीदें और क्या है प्लान

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और टीम के कोच रवि शास्त्री ने प्रेस से बात की।

मीडिया से बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि ये विश्व कप उनके और टीम के लिए अभी तक का सबसे चुनौतीपूर्ण विश्व कप है। उन्होंने कहा कि इस विश्व कप में दबाव झेलना काफी अहम होगा। कोहली ने कहा, “ये अभी तक का सबसे चुनौतीपूर्ण वर्ल्ड कप है। यहां हर टीम अच्छी है। आप अफगानिस्तान को ही ले लीजिए। वो पहले क्या थी और अब किस तरह की टीम हो गई है। हर मैच में आपको अपनी पूरी ताकत के साथ खेलना होगा।”

कोहली ने कहा, “इस विश्व कप में हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। इसलिए यह विश्व कप है। विश्व कप में सबसे अहम चीज दबाव झेलना होगा। हमारे सभी गेंदबाज तरोताजा हैं। कोई भी थका हुआ नहीं लग रहा है।”

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अगर टीम 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में अपनी पूरी क्षमता से खेलेगी तो उसके लिए तीसरी विश्व कप ट्रॉफी दूर नहीं है। शास्त्री ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की और उन्हें टीम के लिए बेहद अहम बताया। साथ ही कहा कि मौजूदा समय में उनसे अच्छा विकेटकीपर नहीं है।

शास्त्री ने कहा, “आपको धोनी को कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जो किया है उसी कारण वह यहां हैं। उनका और विराट का तालमेल अच्छा है। उनसे अच्छा कोई विकेटकीपर नहीं है। एक खिलाड़ी के तौर पर भी वह शानदार हैं। आप उनके रन आउट, स्टम्पिंग देख लीजिए। वो मैच में काफी अहम होते हैं। जो मैच का परिणाम बदल सकते हैं। आप आईपीएल में ही उन्हें देख लीजिए। उन्होंने किस तरह का प्रदर्शन किया।”

शास्त्री ने कहा, “आईपीएल में वह जिस तरह से खेल रहे थे आप उसे ही देख लीजिए। खासकर बल्लेबाजी में। जिस तरहका उनका फुटवर्क था, वह जिस तरह से गेंद को मार रहे थे, उस तरह से वह विश्व कप में बड़े खिलाड़ी होंगे।”

उन्होंने कहा कि ये विश्व कप आईपीएल की तर्ज पर खेला जा रहा है जहां सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इस प्रारुप में पर शास्त्री ने कहा कि टीमों में जिस तरह का सुधार हुआ है उस लिहाज से वह काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

कोच ने कहा, “ये काफी चुनौतीपूर्ण होगा। अगर आप 2015 और 2019 को देखेंगे तो टीमों के बीच में जो गैप है वो कम हो गया है। यहां बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी 2015 विश्व कप से ज्यादा मजबूत टीमें हैं। वेस्टइंडीज कागजों पर बाकी टीमों की तरह ही काफी मजबूत है।”

शास्त्री ने कहा कि इंग्लैंड में स्थितियां मौसम के हिसाब से जल्दी बदल सकती हैं इसलिए उनकी टीम को काफी लचीला रहना होगा। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारा मंत्र स्थिति के हिसाब से लचीला रहना होगा क्योंकि यह शायद ऐसा देश है जहां पिचें फ्लैट रहती हैं लेकिन अगर मौसम बारिश का हुआ तो आपको इसके लिए तैयार रहना होगा।”

कोच ने कहा, “इस टीम ने बीते पांच साल में अच्छी क्रिकेट खेली है। यह टीम निरंतरता हासिल करने के लिए भूखी है। विश्व कप है इसलिए यह टीम कुछ अलग तरह से नहीं खेलेगी। शास्त्री ने कहा, “विश्व कप एक स्टेज हो सकता है, लेकिन इस मंच का लुत्फ उठाना चाहिए। अगर हम अपनी पूरी काबिलियत के साथ खेले तो कप हमारा हो सकता है। ये मुश्किल टूर्नामेंट है।”

भारत को 16 जून को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है। इस मैच के बारे में कोहली ने कहा, “हमें अपनी काबिलियित के हिसाब से खेलना होगा। हम एक टीम के बारे में नहीं सोच सकते। हमें अपनी ऊर्जा को पूरे टूर्नामेंट में बनाए रखना होगा चाहे सामने कोई भी टीम हो।”

wahidnewsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.