देश भर से ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आर रही खबरों के बीच इस पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चिंता जाहिर की है।
प्रणब मुखर्जी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के साथ यह दायित्व जुड़ा है कि वो अपनी सांस्थानिक गरिमा सुनिश्चित करे। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, “वो (चुनाव आयोग) ऐसा करें और सभी अटकलबाजियों को विराम दें।”
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि ईवीएम, जो इस समय भारत निर्वाचन आयोग के कब्जे में हैं, उनकी सलामती और सुरक्षा आयोग की जवाबदेही है और इसमें हमारे लोकतंत्र की बुनियाद को चुनौती देने वाली अटकलबाजियों के लिए कोई जगह नहीं है।
प्रणब मुखर्जी ने अपने बयान में आगे कहा, “जनादेश अटल है और इसे विश्वसनीयता के मामले में संदेह से ऊपर रखना होगा। मैं हमारे संस्थानों में दृढ़ विश्वास रखता हूं और मेरा सुविचारित अभिमत है कि वह एक ‘कर्मकार’ है, जो फैसला लेता है कि सांस्थानिक ‘साधनों’ को कैसे काम करना है।”
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.