ICC World Cup 2019: पाकिस्तान की डूब गई लुटिया, बांग्लादेश को हराकर भी वर्ल्ड कप से हुआ बाहर

पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश को हराने के बाद आईसीसी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। जितने प्वॉइंट्स पाकिस्तान को बांग्लादेश को हराकर जुटाने थे, उतने प्वॉइंट्स जुटा नहीं पाई।

लंदन के लॉर्ड्स के मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 94 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए थे।

बांग्लादेश की टीम 44.1 ओवरों में 221 रनों पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की टीम से शाकिब अल हसन ने 77 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 64 रन बनाए। लिटन दास ने 32 और महमुदुल्लाह ने 29 रनों की पारी खेली।

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 6 विकेट लिए। ये पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज की ओर से विश्व कप में किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इससे पहले पाकिस्तान के लिए इमाम-उल-हक ने शतक और बाबर आजम ने अर्धशतक बनाया। इमाम ने 100 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। बाबर ने 98 गेंदों का सामना कर 11 चौके लगाते हुए 96 रनों की शानदार पारी खेली।

मुस्ताफिजुर रहमान ने बांग्लादेश के लिए 5 विकेट लिए। मोहम्मद सैफउद्दीन को 3 सफलताएं मिलीं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

13 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

13 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.