उत्तराखंड के पौड़ी में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। तेंदुए के आतंक से इलाके के लोग दहशत में जी रहे हैं।
पाबो बाजार में तेंदुए ने करीब एक महीने से आतंक मचा रहा है। अब तक वह कई लोगों पर हमले कर चुका है। तेंदुए की वजह से इलाके के लोग दहशत में हैं। गुरुवार को आदमखोर ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। तेंदुए ने बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। इस बात की जानकारी वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को दी।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजय कुमार नाम के व्यक्ति पर पाबो बाजार इलाके में गुरुवार रात तेंदुए ने हमला किया था। स्थानीय लोगों ने वन अधिकारियों को बताया कि तेंदुआ पिछले एक महीने से लगातार इलाके में घूम रहा है।
अजय कुमार स्थानीय होटल में काम करता थे। हाल में ही उन्होंने नौकरी छोड़ी थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पाबो इलाके के लोगों को वन विभाग के अधाकारियों ने अलर्ट रहने के लिए कहा है। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता तब तक आपको भी उससे सावधान रहने की जरूरत है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.