ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने देशवासियों को जीत की ईदी दी है। पहले ही मैच में विराट कंपनी ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया है।
मैच के हीरो रहे उपकप्तान रोहित शर्मा। रोहित शर्मा ने 122 रनों की पारी खेली। इस पारी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। टीम इंडिया को हालांकि आसान जीत नहीं मिली।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 228 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने 50 रन की पारी नहीं खेली। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 38, आंदिले फेहुलक्वायो ने 34, डेविड मिलर ने 31, रासी वान डेर डुसेन ने 22 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया की तरफ से युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट झटके।
228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 15 गेंद रहते ही मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल का 23वां शतक जड़ा। जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 34 और लोकेश राहुल ने 28 रनों का योगदान दिया।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.