CWC 2019: लगातार तीसरी बार मेजबान बना चैम्पियन, अब तक इतनी टीमें जीत चुकी हैं खिताब

क्रिकेट वर्ल्ड कप में रविवार को खेले गए शानदार मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट की दुनिया का छठा वर्ल्ड चैंपियन बन गया है।

बेहद रोमांचक मुकाबले में आईसीसी के नियम की चलते मेजबान इंग्लैंड को जीत मिली। पहले 50-50 ओवर का मैच टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर हुआ और ये भी टाई रहा। फिर आईसीसी के मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम के जीत के नियम के चलते इंग्लैंड इस बार चैंपियन बन गया। जबकि न्यूजीलैंड एक बार फिर वर्ल्ड कप अपने नाम नहीं कर सकी। आपको बताते हैं कि अब तक कितनी टीमों ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता है।

अब तक सिर्फ 6 टीमें ही वर्ल्ड कप जीत पाई है। क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 1975 में हुई था। तब से लेकर अब तक सिर्फ वेस्टइंडीज, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें ही वर्ल्ड चैम्पियन बनने का गौरव हासिल कर पाई हैं। क्रिकेट के जनक कहे जाने वाले इंग्लैंड को इस बार 12 संस्करण में वर्ल्ड कप विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ। जबकि इससे पहले 11 संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सर्वाधिक 5 बार विश्व कप जीता था। इसके अलावा भारत और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार। जबकि श्रीलंका और पाकिस्तान ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया था।

किस संस्करण में कौन सी टीम बनी चैंपियन?

1975 वेस्टइंडीज

1979 वेस्टइंडीज

1983 भारत

1987 ऑस्ट्रेलिया

1992 पाकिस्ता‍न

1996 श्रीलंका

1999 ऑस्ट्रेलिया

2003 ऑस्ट्रेलिया

2007 ऑस्ट्रेलिया

2011  भारत

2015 ऑस्ट्रेलिया

2019 इंग्लैंड

लगातार तीसरी बार मेजबान बना चैंपियन

क्रिकेट को 23 साल बाद नया चैंपियन मिला है। इससे पहले आखिरी बार श्रीलंका ने 1996 के वर्ल्ड कप में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। जबकि ये लगातार तीसरा मौका है जब मेजबान टीम वर्ल्ड चैंपियन बनी है। 2011 वर्ल्ड कप में भारत ने विश्व कप की मेजबानी की थी और महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में खिताब जीता था। 2015 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने की थी और विश्व कप का खिताब जीता था। इस बार इंग्लैंड ने मेजबानी की और क्रिकेट का बादशाह बन गया।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

5 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

5 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.