IND Vs AUS: सिडनी टेस्ट में जो भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के सामने दीवार की तरह हो गया था खड़ा वो अगले मैच से हुआ बाहर

सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के सामने दीवार की तरह खड़े होने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी हनुमा विहारी चोटिल होने की वजह से आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

विहारी की की वजह से ही टीम इंडिया सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कराने में कमायाब हुई थी। विहारी के साथ ही भारतीय टीम में चोटिल होकर मैच से बाहर ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी हो गई है। विहारी, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के चोटिल होने से चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी क्रम कमजोर पड़ सकता है। ऐसे में टीम प्रबंधन रिद्धिमान साहा को विकेटकीपर के रूप में जबकि ऋषभ पंत को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में आजमा सकता है। भारत अंतिम टेस्ट के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के साथ भी जा सकता है।

विहारी, जडेजा और अश्विन से पहले मोहम्मद शमी और उमेश यादव और लोकेश राहुल चोटिल होकर स्वदेश लौट चुके हैं। विराट कोहली भी अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट चुके हैं।

इन सब की गैर मौजूदगी में भारत का लाइनअप सही नहीं लग रहा है। उपरीक्रम में शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरूआत करेंगे जबकि चेतेश्वर पुजारा नंबर तीन पर और कप्तान अजिंक्य रहाणे नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे।

लेकिन नंबर पांच पर कौन होगा, यह तय नहीं है। आमतौर पर नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने वाले हनुमा को तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। उनकी जगह पर पंत नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। नंबर पांच पर पंत ने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी, उससे पंत नंबर पर ही एक बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं जबकि साहा नंबर पर छह पर खेल सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सोमवार को कहर था कि भारत को तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 97 रनों की पारी खेलने वाले पंत को बतौर बल्लेबाज खेलाना चाहिए और रिद्धिमान साहा से विकेटकीपिंग करना चाहिए।

पूर्व कप्तान ने कहा, “अगर वे (भारत) एक और बल्लेबाज को खेलाते हैं तो वे पांच नंबर पर अच्छा खेल सकते हैं। इससे पंत नंबर छह पर और साहा नंबर सात पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.