IND Vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारत के 8 दशक के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक छह ऐसे शानदार मौके आए हैं जब उसने पहला मैच गंवाने के बाद सीरीज अपने नाम की है।

भारत ने शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में एक पारी और 25 रनों से हराया। भारत इस जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। फाइनल मुकाबला इस साल 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के लॉर्डस मैदान पर खेला जाएगा।

इस सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई में खेला गया था, जिसे जीतकर इंग्लैंड ने 1-0 की लीड ले ली थी लेकिन भारत ने चेन्नई में ही खेले गए दूसरा टेस्ट मैच जीतते हुए बराबरी कर ली थी। इसके बाद भारत ने अहदाबाद का रुख किया था और दिन-रात के टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर 2-1 की लीड बना ली थी। अब भारत ने एक और जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम किया और साथ ही साथ टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में स्थान पक्का किया।

इस सीरीज के अलावा पांच ऐसे मौके आए हैं जब भारत ने तीन या उससे अधिक मैचों की सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद सीरीज कब्जाई है। पहला वाक्या 1972-73 सत्र का है जब इंग्लैंड के ही खिलाफ भारत ने पांच मैचों सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। इसके बाद साल 2000-01 में भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया।

तीन मैचों की सीरीज में भारत ने पहला मैच गंवाया था और इसके बाद लगातार दो जीत के साथ सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी। साल 2015 में भी इसी तरह की एक घटना हुई थी जब भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। उस सीरीज में भी भारत पहला मैच हार गया था।

इसके बाद भारतीय टीम ने 2016-17 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। इस सीरीज में भी भारत पहला मैच हार गया था। इस सीजन में भारत ने दूसरी बार यह कारनामा किया है। उसने जनवरी में आस्ट्रेलिया को उसी के घर में चार मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।

यह वही सीरीज है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट गंवाने के बाद मेलबर्न टेस्ट में जीत हासिल की थी और फिर सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराया था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए ब्रिस्बेन के गाबा में शानदार जीत के साथ सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.