IND vs SA 2nd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने जड़ा शानदार शतक

टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकटों से हरा दिया।

इस मैच में श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेल और सैकड़ा जड़ा। वह 113 रन के साथ नाबाद रहे। वहीं, ईशान किशन ने 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, जिससे तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबरी की। प्रोटियाज के 50 ओवर में 278 रनों के जवाव में भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 282 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा और ब्योर्न फॉरटुइन ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 55 रन बनाए। इस दौरान, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (13) और शुभमन गिल (28) ने एक बार फिर नाकाम साबित हुए। इसके बाद, तीसरे और चौथे नंबर पर आए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ शॉट लगाकर अफ्रीकी गेंदबाज पर लगाम लगाने की कोशिश की, जिससे भारत को स्कोर 22 ओवर के बाद 100 के पार पहुंच गया।

इसके साथ ही ईशान ने 60 गेंदों और श्रेयस ने 48 गेंदों में अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने मिलकर 30 ओवर में भारत के स्कोर को दो विकेट के नुकसान पर 177 रन पर पहुंचा दिया। अब भारतीय टीम को 120 गेंदों में 102 रनों जरूरत थी। ईशान ने 32वें ओवर में एनरिक नॉर्टजे को दो छक्के और एक चौका लगाकर तेजी से रन बटोरना शुरू किया।

लेकिन 34.3 ओवर में फॉरटुइन ने ईशान (चार चौके और सात छक्कों की मदद से 84 गेंदों में 93 रन) को कैच आउट कराया, जिससे उनके और श्रेयस के बीच 155 गेंदों में 161 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। वहीं, भारत ने 209 रनों पर तीसरा विकेट गंवाया। पांचवें नंबर पर आए संजू सैमसन ने श्रेयस का लक्ष्य का पीछा करने में साथ दिया।

वहीं, श्रेयस ने शानदार पारी खेलते हुए 102 गेंदों में चौका मारकर अपने करियर का दूसरा शतक लगाया। श्रेयस ने सैमसन के साथ 69 गेंदों में 73 रनों की अटूट साझेदारी कर भारत को सीरीज में 1-1 से बराबरी करने में मदद की। भारत ने 45.5 ओवर में तीन विकेट पर 282 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल किया। श्रेयस 15 चौके की मदद से 111 गेंदों में 113 रन और सैमसन एक चौका और एक छक्के की मदद से 36 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही, क्योंकि उन्होंने दो विकेट गंवाकर 40 रन बनाए। इस दौरान, दोनों सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (5) और जेनमैन मलान (25) पवेलियन लौट गए। इसके बाद, रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर टीम को 21 ओवर के बाद 100 के पार पहुंचा दिया। इस बीच, हेंड्रिक्स ने 58 और मार्करम ने 64 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

31.2 ओवर में सिराज ने हेंड्रिक्स (74) को शाहबाज के हाथों कैच कराकर प्रोटियाज को 169 रनों पर तीसरा झटका दिया, जिससे उनके और मार्करम के बीच 129 गेंदों में 129 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। वहीं, बैक टू बैक ओवर में सुंदर और कुलदीप ने क्लासेन (30) और मार्करम (79) को आउट कर दिया। 39वें ओवर में प्रोटियाज की आधी टीम 215 रनों पर सिमट गई।

इसके बाद, 46.2वें ओवर में शार्दुल ने पार्नेल (16) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। 49वें ओवर में मिलर ने शार्दुल की गेंदों पर लगातार चौके लगाए। इसके बाद 50वें ओवर में सिराज ने केशव महाराज (5) को बोल्ड कर महज तीन रन दिए, जिससे प्रोटियाज ने सात विकेट खोकर 278 रन बनाए। मिलर चार चौके की मदद से 34 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट चटकाए। वहीं शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.