भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर शनिवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए अंतिम-11 का ऐलान कर दिया है।
शुभमन गिल इस मैच से टेस्ट पदार्पण करेंगे। गिल के अलावा मोहम्मद सिराज भी टेस्ट में पदार्पण करेंगे। वह मोहम्मद शमी का स्थान लेंगे। खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ को मौका नहीं मिला है। वहीं रिद्धिमान साहा के स्थान पर ऋषभ पंत को अंतिम-11 में चुना गया है। रवींद्र जडेजा भी टीम में आए हैं।
कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। उनके स्थान पर अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।
भारतीय टीम -: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.