ब्रिस्बेन में इतिहास रचने के बेकरार है टीम इंडिया, कंगारुओं को 32 साल बाद लगेगा झटका!

टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया में कंगारुओं को हरा के एक बार इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। फाइनल मुकाबला शुक्रवार से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को फरवरी 2017 और दिसंबर 2018 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शिकस्त दी थी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2018 में इतिहास रचा था और पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी।

हालांकि ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया को हरा पाना काफी मुश्किल है। इस मैदान में ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले 32 साल से कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। पिछली बार उसे ब्रिस्बेन में नवंबर 1988 में वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से हराया था। उसके बाद से अब तक ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में 31 टेस्ट खेले, जिसमें से 24 जीते और 7 ड्रॉ रहे। वहीं, भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर अब तक 6 टेस्ट खेले, जिसमें से 5 हारे और एक ड्रॉ कराया है। भारत ने यहां पिछला मैच दिसंबर 2017 में खेला था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट से जीता था।

सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले इंज्युरी ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऑस्ट्रेलिया टूर पर अब तक 9 खिलाड़ी इंजर्ड हो चुके हैं। इनमें मोहम्मद शमी, उमेश यादव, लोकेश राहुल, हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मयंक अग्रवाल शामिल हैं। इनमें से 6 प्लेयर बुमराह, विहारी, जडेजा, राहुल, शमी और उमेश सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.