फोटो: सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। पहली पारी में रोहित शर्मा 44 रन बनाकर आउट हो गए।
अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वो उसे बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। उनके आउट होने पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने प्रतिक्रिया दी और आउट होने के स्टाइल को गैरजिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले रोहित ने चौका जड़ा था। इसके बाद फिर वे बड़े शॉट लगाने जा रहे थे, जो कि बिल्कुल जरूरी नहीं था। लियोन की बॉल पर उन्होंने गलत शॉट खेला। वहीं गावस्कर की इस बयान पर रोहित ने भी जवाब दिय। उन्होंने कहा कि आलोचना के बावजूद वे ऐसे शॉट खेलते रहेंगे।
गावस्कर ने कहा कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते रोहित को टीम में अपना रोल पता होना चाहिए। इस तरह के शॉट के लिए उन्हें माफी नहीं मिल सकती है। उन्होंने अपना विकेट ऑस्ट्रेलिया को तोहफे के रूप में दिया। यह टेस्ट मैच है। रोहित को अच्छी शुरुआत को एक बड़ी पारी में बदलना चाहिए था। जवाब में रोहित ने कहाकि वो काफी पहले से इस तरह के शॉट खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे टीम में अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और उन्हें इसी तरह का रोल मिला है।
आपको बता दें कि आउट होने से पहले रोहित शर्मा दौड़ते वक्त वक्त दर्द में दिखे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्हें हैमस्ट्रिंग या काफ स्ट्रेन की समस्या हो सकती है। रोहित को IPL के बाद भी हैमस्ट्रिंग की प्रॉब्लम हुई थी। इस वजह से वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट नहीं खेले थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.