Categories: Newsखेल

INDIA vs NEW ZEALAND: भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराया, 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे

भारतीय टीम ने बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया।

इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 40.2 ओवरों में 234 रनों पर ऑल आउट हो कर मैच हार गई।

न्यूजीलैंड के टीम के लिए सबसे ज्यादा 57 रन डग ब्रैसवेल ने बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 46 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और तीन छक्के लगाए। न्यूजीलैंड के लिए ट्रैंट बाउल्ट और लॉकी फग्र्यूसन ने दो-दो विकेट लिए।

वहीं भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलताएं मिलीं। मोहम्मद शमी और केदार जाधव को एक विकेट मिला।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। रोहित की पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 66 रन बनाए।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

12 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.