भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मंगलवार को बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था। अब ये मैच आज खेला जाएगा। मैच वहीं से शुरू होगा जहां पर कल रुका था।
हालांकि आज भी मौसम विभाग ने मैनचेस्टर में बारिश की आशंका जताई है। बारिश की आशंका के बीच इंडिया के लिए अच्छी खबर ये है कि अगर बारिश के चलते आज भी मैच नहीं हुआ इसका फायदा भारत को मिलेगा। और टीम इंडिया को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगी।
मंगलवार को पहली पारी भी पूरी नहीं हो पाई थी। सिर्फ 46.1 ओवर का ही खेल हो सका था। न्यूज़ीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए हैं। क्रीज पर रॉस टेलर 67 रन और टॉम लैथम 3 रन पर मौजूद थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई और मैच को रोकना पड़ा। आज भी मैच का नतीजा तभी निकलेगा जब टीम इंडिया कम से कम 20 ओवर जरूर खेले।
बारिश होने की स्थिति में तभी डकवर्थ लुइस नियम के तहत मैच का नतीजा निकल सकता है। अगर आज भी बारिश के चलते मैच नहीं हुआ तो फैसला प्वाइंट्स के आधार पर होगा। ऐसी स्थिति में न्यूज़ीलैंड से ज़्यादा अंक होने की वजह से टीम इंडिया सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.