क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को डेट करने की खबरों पर साउथ की एक्ट्रेस अनुपमा परमेस्वरम ने चुप्पी तोड़ी है।
अभिनेत्री ने डेट की खबरों को महज अफवाह बताया है और साफ किय है कि वो दोनों सिर्फ दोस्त हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के डेटिंग की खबबें उस वक्त आना शुरू हुई जब अनुपमा परमेस्वरम ने ट्विटर पर बुमराह को फॉलो करना शुरू किया।
फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों के बीच दोस्ती और प्यार का इतिहास पुराना है। इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के बीच अफेयर की खबरें आती रही हैं। कई के तो अफेयर रहे भी हैं। आगे चल कर उन्होंने शादी भी की है। मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, जहीर खान और सागरिका घोष, हरभजन सिंह और गीता बसरा समेत कई क्रिकेटर्स और अभिनेत्रियों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की है।
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह फिलहाल इंग्लैंड में हैं और वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। बुमराह ने अपने छोटे से करियर में यॉर्कर के मास्टर बन गए हैं। यॉर्कर मारने की उनका परफेक्शन लाजवाब है। अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने इंडियन टीम के टॉप गेंदबाजों की श्रेणी में जगह बना ली है। बात टूर्नामेंट की करें तो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में जगह बनाने के लिए उसका मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होने वाला है। 14 जुलाई को वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाना है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.