उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा हुआ है। दिल्ली से आगरा के बीच बने यमुना एक्सप्रेस वे पर रोडवेज की बस बेकाबू होकर नाले में गिर गई।
हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हूई है। बताया जा रहा है कि बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। आगरा में एत्मादपुर थाना इलाके में नीचे झरना नाले में गिर गई है। जिससे ये हादसा हुआ। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आपको बता दें कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस और आगरा-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे होते रहे हैं।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया। है। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर बुला ली गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने आगरा के डीएम और एसएसपी को हर संभव मेडिकल सहायता मुहैया कराने का आदेश दिया है। यूपी रोडवेज ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.