किंग्स इलेवन पंजाब ने शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से हरा दिया।
हैदराबाद ने पंजाब को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 20 ओवरों में 7 विकेट पर 125 रनो पर रोक दिया था। इस आसान से लक्ष्य को हैदराबाद हासिल नहीं कर सकी और एक गेंद पहले ही 114 रनों पर ऑल आउट हो गई।
एक समय हैदराबाद मैच जीतती दिख रही थी लेकिन पंजाब ने बाजी पलट दी। हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर ने 35 रन बनाए। विजय शंकर ने 25 रन बनाए।
बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी पंजाब के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। निकोलस पूरन पंजाब के सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने नाबाद 32 रन बनाए। लोकेश राहुल ने 27 रन बनाए। क्रिस गेल ने 20 रन बनाए। हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा, जेसन होल्डर और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.