IPL 2022: राजस्थान ने दिल्ली को 161 रनों का दिया लक्ष्य, अश्विन ने खेली शानदार पारी

आर अश्विन (50) और देवदत्त पडिक्कल (48) की अच्छी बल्लेबाजी की वजह से डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले जा रहे आईपीएल  के 58वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 161 रनों का लक्ष्य दिया।

राजस्थान ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 160 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मिशेल मार्श, चेतन सकारिया और एनरिक नॉर्टजे ने दो-दो विकेट चटकाए। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत धीमी रही, क्योंकि उन्होंने एक विकेट खोकर 43 रन बनाए। इस दौरान, फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (7) सकारिया की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद, तीसरे नंबर पर भेजे गए आर अश्विन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। वहीं, दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल सभंलकर खेलते नजर आए। लेकिन राजस्थान को 54 रनों पर दूसरा झटका जायसवाल (19) के रूप में लगा, जब वह मार्श की गेंद पर हिट करते हुए ललित यादव को कैच थमा बैठे।

चौथे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल ने अश्विन के साथ मिलकर टीम को 12 ओवर के बाद 80 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान, अश्विन ने कुलदीप यादव की गेंद पर छक्के-चौके लगाए। दूसरे छोर पर पडिक्कल भी जमकर अपने हाथ खोल रहे थे। इसके बाद अश्विन ने 38 गेंदों में अपना आईपीएल का पहला अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अगले ओवर में मार्श की गेंद पर वह चार चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके साथ ही उनके और पडिक्कल के बीच 36 गेंदों में 53 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। इस बीच, पडिक्कल ने कई बाउंड्री लगाई। पांचवें नंबर पर आए कप्तान संजू सैमसन (6) नॉर्टजे के शिकार हो गए, जिससे 16.1 ओवर में राजस्थान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 125 रन हो गया। छठे नंबर पर आए रियान पराग ने नॉर्टजे का छक्के से स्वागत किया। लेकिन 18वें ओवर में सकारिया की गेंद पर पराग (9) ने पॉवेल के हाथों कैच आउट हो गए।

नॉर्टजे ने पडिक्कल (48) को आउट किया, इसके बाद, 20वां ओवर डालने आए शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ 6 रन दिए, जिससे राजस्थान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन हो गया। रॉस्सी वैन डेर डूसन (12) और ट्रेंट बोल्ट (3) नाबाद रहे। अब दिल्ली को जीतने के लिए 161 रन बनाने होंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.